बागबहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां का स्टाफ।
- फोटो : संवाद
राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उसे सम्मानित किया गया है। महासमुंद स्थित बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ने विभिन्न मानकों में 100 में 85.1 अंक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी बधाई दी गई है।