महासमुंद में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष के नतीजे कुछ दिन पहले जारी कर दिए हैं। अब उससे संबंद्ध महासमुंद जिले के महाविद्यालयों के भी परिणाम जारी हुए। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क गया है। ज्यादातर छात्र-छात्राओं का अंग्रेजी परीक्षा में पूरक आया है। इसे लेकर सोमवार को एबीवीपी ने शासकीय महा प्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
महासमुंद जिला मुख्यालय के शासकीय पीजी कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने घोषित नतीजों पर नाराजगी जाहिर की है। छात्र छात्राओं ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर देखा जाए तो महाविद्यालय में पढ़ने वाले बीएससी अंतिम वर्ष छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में एक ही सब्जेक्ट अंग्रेजी में पूरक आए हुए हैं। इससे निराशा और हताश महसूस कर रहे हैं। कई डिप्रेशन में चले गए है। अधिकांश को अन्य सब्जेक्ट में काफी अच्छा नंबर मिले हैं। कई पूर्व में टॉपर भी रहे हैं और कई का मूल सब्जेक्ट अंग्रेजी विषय ही है।