फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: खेत में मिला युवक का शव, पिथौरा थाना क्षेत्र की घटना; इलाके में फैली सनसनी

Sat, 28 Sep 2024 11:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक का शव मिला है। सराईटार निवासी पीताम्बर ध्रुव के खेत में शव मिला है। ग्राम अमलीडीह निवासी 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू के रूप में मृतक की पहचान हुई है।
विज्ञापन
खेत में मिला युवक की शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में गांव के किसान पीताम्बर ध्रुव के खेत में युवक का शव गड़ा हुआ मिला।  मृतक की पहचान अमलीडीह निवासी खिलेश्वर साहू (34) के रूप में हुई है, जो मंगलवार से लापता था। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि खिलेश्वर मंगलवार को घर से था लापता, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने बुधवार पिथौरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान खिलेश्वर साहू के रूप में की गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जिसमें आपसी रंजिश और अन्य कारणों की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि खिलेश्वर का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था, लेकिन अचानक उसकी मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। महासमुंद एएसपी प्रतिभा पांडेय ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें