मणिपुर हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन जारी है। महासमुंद में भी सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार के पुतले फूंके।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मणिपुर हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन जारी है। महासमुंद में भी सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार के पुतले फूंके। कांग्रेसियों ने कहा कि मणिपुर में जो भी हुआ, वह बहुत ही शर्मनाक है। जबकि केंद्र और राज्य की सरकारें इस पर मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग कांग्रेसी सोमवार को अंबेडकर चौक ओवरब्रिज के पास एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरा प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं हिंसा में जान गंवाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि दी गई।