फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Topper: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संध्या नायक को वीडियो कॉल कर दी बधाई, कक्षा 10वीं में किया स्टेट टॉप

Sat, 02 May 2026 12:48 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संध्या नायक को वीडियो कॉल कर दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। हाई स्कूल में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। जिसमें पहला स्थान संध्या नायक का है। संध्या के अलावा, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99.00 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


संध्या नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर वीडियो कॉल करके बधाई दी। ओपी चौधरी ने संध्या नायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी। वहीं, संध्या नायक ने ओपी चौधरी को अपना आइडल मानते हुए कहा कि वह सिविल सर्विसेस की तैयारी करना चाहती हैं। जिस पर चौधरी ने संध्या नायक के घर आकर उन्हें मार्गदर्शन देने का वादा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि संध्या नायक और परी रानी प्रधान महासमुंद जिले से हैं। अंशुल शर्मा मुंगेली जिले से हैं। इन तीनों ने 594 अंक प्राप्त किए हैं। रिया केशरवानी और रानू सिद्धिमयी साहू ने 98.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। रितुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन ने भी 98.83 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की 10वीं बोर्ड के टॉप 10 टॉपर
रिया केशरवानी ने 593 अंक (98.83 फीसदी) के साथ कबीरधाम से चौथा स्थान प्राप्त किया। रानू सिद्धिमयी साहू (महासमुंद) और रितुका प्रधान (महासमुंद) ने भी 593 अंक हासिल किए। दीपांशी बौद्ध (रायपुर) और नंदिता देवांगन (मुंगेली) ने भी 98.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। कल्पना यादव ने 592 अंक (98.67 फीसदी) के साथ रायपुर से नौवां स्थान प्राप्त किया। साहिल बारेठ ने 591 अंक (98.50 फीसदी) के साथ दुर्ग से दसवां स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें