फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE 12th Topper: शहनाज परवीन ने 12वीं में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान, बनना चाहती हैं आईएएस

Wed, 29 Apr 2026 10:28 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

12वीं बोर्ड परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में टॉप किया, जबकि महासमुंद की शहनाज परवीन चौथे स्थान पर रहीं। शहनाज आईएएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
शहनाज परवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले की शहनाज परवीन ने 12वीं में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 97.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। शहनाज सरायपाली ब्लॉक की निवासी हैं। उनके पिता और भाई का वाहन धुलाई केंद्र है। वह संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाना चाहती हैं। प्रदेश में 12वीं कक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है।

विज्ञापन


ये हैं प्रदेश के तीन टॉपर
हायर सेकेंडरी में पहला स्थान जिज्ञासु वर्मा ने हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान ओमनी ने हासिल किया और तीसरा स्थान कृष महंत ने हासिल किया है। 



कौन हैं प्रदेश में टॉप करने वाले जिज्ञासु वर्मा
मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ टॉप किया है। वह बलौदा बाजार जिले के पलारी के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 493 मार्क्स अर्जित किया है। उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और माता का नाम माहेश्वरी वर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

12वीं बोर्ड के टॉप टन छात्र-छात्रों की सूची

टॉपर का नाम प्राप्तांक प्रतिशत जिला
जिज्ञासु वर्मा 483 96.60% बालोदा बाजार
ओमनी वर्मा 481 96.20% बेमेतरा
कृष महंत 489 97.80% रायगढ़
रिया साहू 488 97.60% दुर्ग
शहनाज परवीन 488 97.60% महासमुंद
ताहिरा खान 488 97.60% गौरेला पेंड्रा मरवाही
कुसुमलता बिप्रे 487 97.40% धमतरी
हेमलता साहू 487 97.40% रायपुर
ओमकार कइवर्त 487 97.40% गौरेला पेंड्रा मरवाही
आशा यादव 487 97.40% जशपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें