महासमुंद जिले में सोमवार को एक सवारी बस के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 17 मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
शहर के अंदर व बाहर आवारा मवेशियों के जमावड़े ने पालिका व प्रशासन को तंग करके रखा है। शहर के अंदर तो सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है, बावजूद इसके सड़कों पर हर रोज मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। वहीं हाइवे पर जमे मवेशियों को हटाने का कोई प्रयास नजर नहीं आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण आज सुबह देखने को मिला जब, सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही बस के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार काष्ठागार के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों के एक झुंड पर वाहन चढ़ा दिया।