कावेरी नदी के जल को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि देश के दो बड़े राज्यों में अब एक और नदी के लिए तनातनी के हालात हो गए हैं।
महानदी के पानी को लेकर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में तनाव के हालात हैं, हालांकि इस मुद्दे पर आज दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक होनी है।
असल में उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के पानी को लेकर विवाद दशकों पुराना है। पूर्व में उड़ीसा का विवाद अविभाजित मध्यप्रदेश के साथ था बाद में छत्तीसगढ़ अलग हुआ था तो विवाद की जद में यह भी आ गया।
ताजा विवाद छत्तीसगढ़ द्वारा महानदी पर बनाए जा रहे सात बांधों को लेकर है जिस पर उड़ीसा को आपत्ति है। उड़ीसा का कहना है कि इसकी वजह से उड़ीसा को मिलने वाला महानदी का पानी बाधित हो जाएगा और इससे उसके बांध भी पूरे नहीं भरे जा सकेंगे।