फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev Satta App: निलंबित कांस्टेबल सहदेव गिरफ्तार; 11 बैंकों में जमा 2 करोड़ फ्रीज,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Fri, 12 Jul 2024 06:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में लंबे समय बाद कार्रवाई सामने आई है। मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने फरार निलंबित कांस्टेबल सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपीगिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में लंबे समय बाद कार्रवाई सामने आई है। मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने फरार निलंबित कांस्टेबल सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन सालों से ऑनलाइन बुक पैनल को ऑपरेटर कर रहा था। साथ ही महादेव सट्टा एप से जुड़ा एक पैनल को पटना-बिहार में संचालित करता था। मामले में रायपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा था।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में आरोपी निलंबित कांस्टेबल सहदेव सिंह यादव के कब्जे से 11 बैंक खातों में जमा दो करोड़ रुपये को फ्रीज किया गया है। इसके साथ ही एसीबी ने सट्टे के पैसे से खरीदी गई कार को भी जब्त किया है। मामले में सहदेव के दो भाई भीम यादव और अर्जुन यादव पहले से जेल में बंद हैं। तीनों भाई पुलिस विभाग में होकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

बता दें कि महादेव सट्टा एप मामले में एसीबी की कार्रवाई के बाद से आरोपी सहदेव फरार था। सहदेव महादेव सट्टा बुक के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के संपर्क में रहता था। साथ ही लेन-देन का काम करता था। इसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से आरोपी सहदेव फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें