फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर ने हवाला कारोबार की बात मानी, अधिकारियों से लाइजनिंग से किया इनकार

Fri, 13 Nov 2026 05:46 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

महादेव सट्टा एप मामले में सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ के दौरान हवाला कारोबार और पैनल संचालन की भूमिका स्वीकारने का दावा किया, लेकिन लाइजनिंग से इनकार किया।
विज्ञापन
महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से आठ दिनों तक गहन पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सट्टा कारोबार के पैनल संचालन और हवाला लेनदेन की व्यवस्था संभालने की बात स्वीकार की। हालांकि, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से कथित लाइजनिंग के काम से उसने पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। आरोपी ने लाइजनिंग की पूरी जिम्मेदारी अपने साथी रवि उप्पल पर डाल दी है। रिमांड अवधि के दौरान जांच अधिकारियों ने अवैध नेटवर्क के संचालन, हवाला के जरिये रकम के हस्तांतरण और अधिकारियों की मिलीभगत के संबंध में कई सवाल पूछे।
विज्ञापन


दावा-पैनल संचालन और हवाला का काम स्वीकारा
एजेंसी का दावा है कि पूछताछ में प्रमोटर ने बताया कि वह खुद नेटवर्क का मनी मैनेजमेंट देखता था और हवाला के जरिये होने वाले वित्तीय लेनदेन का प्रबंधन करता था। इसके साथ ही उसने विभिन्न पैनलों के संचालन की व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका की बात भी मानी। जब जांच अधिकारियों ने उससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ लाइजनिंग करने के बारे में पूछा, तो उसने साफ इन्कार कर दिया। उसने दावा किया कि यह पूरा काम उसका सहयोगी रवि उप्पल ही देखता था।

शुभम सोनी के वीडियो पर साधी चुप्पी
जांच एजेंसी ने पूछताछ के दौरान शुभम सोनी की ओर से जारी एक चर्चित वीडियो का भी हवाला दिया। उस वीडियो में शुभम सोनी ने दावा किया था कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल उसके अधीन काम करते थे। जब अधिकारियों ने इस संबंध में सवाल किए, तो आरोपी सीधे जवाब देने से बचता रहा। उसने अधिकारियों से कहा कि इस बारे में शुभम सोनी से ही सवाल किए जाने चाहिए। इस तरह उसने वीडियो में किए गए दावों पर किसी भी तरह की स्पष्ट टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


अवैध कमाई के बंटवारे पर तीखे सवाल
केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया कि छत्तीसगढ़ में इस सट्टा नेटवर्क को किसका संरक्षण हासिल था। अधिकारियों ने आरोपी से पूछा कि अवैध सट्टे से होने वाली कमाई का हिस्सा किन-किन लोगों और अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। जांच टीम ने उसके सहयोगियों, पैनल संचालकों, हवाला कारोबारियों और कथित रूप से संरक्षण देने वाले अधिकारियों के नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिश की।

तीन प्रमुख बिंदुओं पर आगे बढ़ेगी जांच
आरोपी द्वारा लाइजनिंग से इन्कार करने के बाद अब जांच एजेंसी तीन प्रमुख बिंदुओं पर अपनी जांच केंद्रित रखेगी। इसमें पहला बिंदु यह है कि सट्टा नेटवर्क की लाइजनिंग कौन संभालता था। दूसरा बिंदु यह है कि हवाला के जरिये भेजी गई रकम किन-किन लोगों तक पहुंची। शुभम सोनी के वीडियो के दावों की सच्चाई क्या है। सौरभ से पूरे जवाब न मिलने पर जांच एजेंसियों की नजर अब रवि उप्पल और शुभम सोनी पर भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें