फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव सट्टा ऐप केस: शेफाली बग्गा से आज फिर होगी पूछताछ, तीसरे दिन भी ED के सवालों का करेंगी सामना

Sat, 18 Jul 2026 12:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जांच के सिलसिले में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
शेफाली बग्गा से आज फिर होगी पूछताछ, तीसरे दिन भी ED के सवालों का करेंगी सामना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच के सिलसिले में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में ईडी ने शेफाली बग्गा से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन गतिविधियों, कथित प्रचार सामग्री और वित्तीय लेनदेन से जुड़े बिंदुओं पर सवाल किए गए। अब एजेंसी तीसरे दौर की पूछताछ में पहले दिए गए जवाबों का सत्यापन करने के साथ कुछ नए तथ्यों पर भी जानकारी लेने की तैयारी में है।

जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि विदेश से संचालित बताए जा रहे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार-प्रसार में उनकी किसी प्रकार की भूमिका रही या नहीं। जांच के दौरान सामने आए कुछ डिजिटल इनपुट और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उनके नाम से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल की गतिविधियां भी ईडी के रडार पर हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच में खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े संभावित संपर्क भी अहम कड़ी माने जा रहे हैं। ईडी दोनों के बीच कथित संबंधों, डिजिटल कम्युनिकेशन और संभावित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े प्रचार और हवाला तंत्र में किसी प्रकार की भूमिका रही या नहीं।
विज्ञापन


फिलहाल ईडी ने मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें