ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप के संचालकों में खलबली मच गई है। सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर अपने खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) रद्द करने की मांग की है।
ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप के संचालकों में खलबली मच गई है। सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर अपने खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) रद्द करने की मांग की है। दोनों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अदालत से तीन महीने की मोहलत भी मांगी है और इस अवधि में पेश होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विशेष न्यायालय ने बीते दिनों दोनों आरोपियों के पेश न होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले दोनों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।
ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी इस बार भी शर्तों के साथ पेशी की बात कर रहे हैं, जिस पर अदालत भविष्य में निर्णय लेगी। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को तय की गई है।