फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: दो माह से फरार तोमर बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई, तीन हजार स्क्वायर फीट जमीन–मकान कुर्क

Sat, 23 Aug 2025 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

तोमर बंधु वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और संपत्ति जब्त करने की अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फरार चल रहे तोमर बंधु वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और संपत्ति जब्त करने की अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन हजार वर्गफीट संपत्ति जब्त
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत एसडीएम नंद कुमार चौबे और तहसीलदार की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में भाठागांव स्थित ‘साईं विला’ मकान व जमीन पर कब्जा लिया। कुर्क की गई कुल संपत्ति 3,000 स्क्वायर फीट की है, जिसमें दोनों भाइयों का बराबर का हिस्सा (1,500-1,500 स्क्वायर फीट) है। साथ ही राजधानी के आसपास उनकी तीन अन्य जमीनों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

दो महीने से फरार, इनाम घोषित
जानकारी के अनुसार दोनों भाई पिछले करीब दो महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की मांग पर अदालत ने बुधवार को उनकी संपत्ति कुर्क करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


वकील का विरोध
उधर, बचाव पक्ष ने कुर्की आदेश को लेकर नाराजगी जताई है। तोमर बंधुओं के वकील का कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दायर किया था, जिसकी सुनवाई 20 अगस्त को होनी थी। लेकिन उससे पहले ही आदेश पारित कर दिया गया, जो उचित नहीं है। इस पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें