फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव सट्टा एप केस: आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, ईडी फिर मांग सकती है रिमांड; शुभम सोनी पर वारंट जारी

Thu, 19 Nov 2026 09:36 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में अलग-अलग पेशी होगी। वहीं, फरार शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज 19 नवंबर को उसकी रिमांड खत्म हो रही है। ED और CBI दोनों मामलों में उसे अलग-अलग कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED उससे दोबारा पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है। इस केस की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों तक पहुंचने की खबर है। पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन


फरार शुभम सोनी के खिलाफ ED की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है। शुभम सोनी ने नवंबर 2023 में एक वीडियो जारी कर खुद को महादेव एप का असली मालिक बताया था। उसने दावा किया था कि 2021 में भिलाई में इस एप की शुरुआत हुई थी। शुभम ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी दुबई पहुंचाने का आरोप भी लगाया था।

ED की जांच और अटैच की गई संपत्ति
ED अधिकारियों ने सौरभ से सहयोगियों के बयानों, डिजिटल डेटा और विदेशी कंपनियों के दस्तावेज के आधार पर पूछताछ की है। एजेंसी सट्टे की रकम के विदेश पहुंचने के रास्ते और नेटवर्क में भूमिकाएं तलाश रही है। अब तक करीब 190 ठिकानों पर छापेमारी हुई है, जिसमें 2000 करोड़ रुपये जब्त या फ्रीज किए गए। लगभग 3500 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है, जिसमें 1800 करोड़ रुपये विदेश में हैं। दुबई में 22 अचल संपत्तियां भी अटैच की गई हैं।
विज्ञापन


अभियोजन और विवाह खर्च की जांच
ED ने इस मामले में 116 आरोपियों के खिलाफ 6 अभियोजन शिकायतें दाखिल की हैं। सौरभ चंद्राकर ED द्वारा गिरफ्तार किया गया 15वां आरोपी है। फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में सौरभ की शादी पर करीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च हुए थे। नागपुर से तीन चार्टर्ड विमान भेजे गए थे। एजेंसी इवेंट कंपनी, होटलों और अंगड़िया फर्मों के लेन-देन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें