फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: छह हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

Tue, 03 Nov 2026 06:57 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची है। मेडिकल जांच के बाद उसे कल दोपहर स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव सट्टेबाजी एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम आज रायपुर पहुंची। उसे E6 2307 फ्लाइट से लाया गया है। उस पर करीब छह हजार करोड़ रुपये के सट्टा घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम आज शाम छह बजे के आसपास सौरभ चंद्राकर का मेडिकल जांच कराएगी। इसके बाद उसे कल दोपहर में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से जांच एजेंसी सौरभ को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी थी। सौरभ महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले का मुख्य आरोपी और प्रमोटर है। सीबीआई पहले सोमवार को ही उसे रायपुर लाने वाली थी। लेकिन कानूनी पहलू के कारण अदालत में सुबह शुरू हुई सुनवाई दोपहर के लिए टालनी पड़ी। इस वजह से उसे दिल्ली से रायपुर लाने में देरी हुई।

ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सौरभ चंद्राकर को आगे की जांच के लिए रायपुर लाने हेतु दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी। अदालत ने जांच एजेंसी की दलीलों पर विचार करने के बाद यह दो दिन की ट्रांजिट रिमांड स्वीकार की। कानूनी प्रक्रिया के तहत, ट्रांजिट रिमांड का उद्देश्य आरोपी को एक अदालत के अधिकार क्षेत्र से दूसरे स्थान तक ले जाने की अनुमति देना है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद जांच टीम आरोपी को रायपुर स्थानांतरित करने की कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन


अहम खुलासों की संभावना
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले की जांच में अदालत के इस आदेश से नया मोड़ आया है। छत्तीसगढ़ में दर्ज ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मामलों की जांच के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी सौरभ चंद्राकर से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है। इस पूछताछ से मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें