फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत हुए मां मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई महाराज

Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Prema Sai Maharaj : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई महाराज को राष्ट्रहित में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को आमंत्रण पत्र सौंपते प्रेमा साई महाराज - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prema Sai Maharaj : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई महाराज को राष्ट्रहित में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराज के राष्ट्रहित में योगदान के लिये नमन किया। 

विज्ञापन


महाराज के मार्गदर्शन में चलाए गए घर वापसी अभियान के माध्यम से अब तक 1025 से अधिक परिवार पुनः अपनी सनातन सांस्कृतिक परंपराओं और मूल धार्मिक पहचान से जुड़े हैं। यह अभियान किसी विरोध का नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा, पूर्वजों की विरासत और भारतीय जीवन मूल्यों से पुनः जुड़ने का अभियान बनकर उभरा है।

हिन्दू जगाओ शोभायात्राओं का आयोजन
 महाराज के नेतृत्व में नारायणपुर और बीजापुर में आयोजित हिन्दू जगाओ शोभायात्राएँ बस्तर के इतिहास की सबसे भव्य सांस्कृतिक यात्राओं में गिनी जाती हैं। इन शोभायात्राओं में जनजातीय समाज, युवाओं, मातृशक्ति और हजारों श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक सहभागिता देखने को मिली। पूरा बस्तर भगवा ध्वज, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक झाँकियों और जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। इन आयोजनों ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रभावशाली संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्रों में जवानों का बढ़ाया मनोबल
गुरुदेव ने नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के बीच पहुँचकर उनका सम्मान और उत्साहवर्धन किया। बस्तर के माओवादी सेंट्रल कमेटी के सबसे कठिन क्षेत्रों में शामिल एडजूम और आदेर-सिओबी तक पहुँचकर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)के वीर जवानों का सम्मान किया । उनके साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया।

ये रहे मौजूद
इस कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री  बी. एल. वर्मा, लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  सैयद शाहनवाज हुसैन से भेंट की। उन्होंने सभी अतिथियों को माँ मातंगी दिव्य धाम की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी माँ कोत्रावै प्रतिमा स्थापना महोत्सव में  आमंत्रित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों को माँ मातंगी दिव्य धाम की आधिकारिक पुस्तिका भी भेंट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें