फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक का खौफनाक कारनामा: 'तुम हमारे बीच में आए हो...', प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर चाकू से किए कई वार

Fri, 09 May 2025 07:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी के जिले में सिरफिरे आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को महासमुंद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्री थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमले कर दिया। आरोपी ने चाकू से कई बार वार कर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राउरकेला (ओडिशा) निवासी सोनू साहू का पीड़ित की पत्नी से दो साल से पुराना परिचय था। वह प्रेमिका को शादी के लिए लगातार परेशान कर रहा था। रविवार रात आरोपी प्रेमिका के घर पहुंचा और उसके पति से कहा, 'तुम हमारे बीच में आ गए हो।' पति ने उसे घर से जाने को कहा और अपनी पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इससे गुस्साए सोनू साहू ने उस पर चाकू से कई बार हमला कर दिया और फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोनू साहू को महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजकर जेल में बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें