फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी छात्रों पर अतिरिक्त बोझ

Wed, 20 May 2026 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विभागीय आदेश के अनुसार हाई स्कूल के विद्यार्थियों की स्थानीय फीस 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। वहीं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अब 445 रुपये के बजाय 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर शुल्क की नई दरें लागू होंगी।
विज्ञापन


विभागीय आदेश के अनुसार हाई स्कूल के विद्यार्थियों की स्थानीय फीस 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। वहीं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अब 445 रुपये के बजाय 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इस फैसले के बाद दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

नई शुल्क व्यवस्था सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भी लागू होगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूलों के संचालन, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फीस में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में करीब 56 हजार स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 56 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें 44 लाख से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में फीस बढ़ोतरी से स्कूलों को अतिरिक्त वित्तीय संसाधन मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें