फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले चार दिनों में हीटवेव जैसे हालात के संकेत

Wed, 20 May 2026 10:35 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। हवा में बढ़ी नमी और तेज उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी और प्रदेश के मध्य व उत्तरी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके चलते कई जिलों में लू जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। मंगलवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि विभिन्न ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। फिलहाल 20 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि मई के आखिरी दिनों में केरल की ओर मानसून बढ़ने के साथ छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें