फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कारोबारी ढेबर की बढ़ी मुश्किलें: रायपुर में अनवर और बेटे शोएब के खिलाफ एक और FIR

Wed, 29 May 2024 04:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढती जा रही है। अनवर ढेबर और उसके पुत्र शोएब ढेबर समेत चार लोगों के खिलाफ चोरी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढती जा रही है। अनवर ढेबर और उसके पुत्र शोएब ढेबर समेत चार लोगों के खिलाफ चोरी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया गया है। कारोबारी अनवर ढेबर के मैनेजर ने चार लोगों के खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती और सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट लिखाया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अनवर ढेबर के कारोबार में मैनेजर के पद पर पदस्त मुंबई निवासी इमरान ने एफआईआर कराई है। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ फ्लैट का ताला तोड़कर घर में घुसकर दस्तावेज, गहने समेत 20 हजार नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। अनवर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है।

साथ ही प्रार्थी ने  ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराया किया है। शोएब समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी गवाह का पीछा कर जान से मारने की धमकी, मारपीट समेत अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। शोएब ढेबर और उनके अज्ञात वकील के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें