फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Jagdalpur : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार लाइनमैन को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Fri, 28 Jul 2023 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बाइक सवार लाइनमैन को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में लाइनमैन घायल हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोटिया स्थित बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन की गुरुवार रात सड़क हादसे में घायल हो गया था। घायल लाइनमैन को इलाज के लिए मेकाज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर का सुनते ही घर में मातम छा गया। शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कोंडागांव जिले के माकड़ी गांव निवासी खेम प्रकाश (23) पुत्र अर्जुन सिंह घोटिया स्थित बिजली विभाग सब स्टेशन में वर्ष 2018 से लाइनमैन के रूप में काम कर रहा था। गुरुवार को खेमप्रकाश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिजली के किसी काम से ककनार गया हुआ था। वहां से काम करने के बाद वापस भानपुरी की ओर जा रहा था, तभी गुनपुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने युवक के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई। वहीं, घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें