फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legend 90 League 2025: रायपुर में गेल, रैना, धवन, युवराज, हरभजन के बल्ले से होगी छक्के-चौंके की बरसात, जानें

Tue, 07 Jan 2025 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में 'लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग' का आयोजन आगामी 8 से 18 फरवरी 2025 तक होने वाला है। 
विज्ञापन
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों के बल्ले से छक्के-चौके के बरसात होने वाली है। राजधानी रायपुर में 'लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग' का आयोजन आगामी 8 से 18 फरवरी 2025 तक होने वाला है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए क्रिस गेल, हरभजन सिंह, डेविड वॉर्नर, युवराज सिंह, डवेन ब्रेवो, शिखर धवन, यूसुफ पठान, सुरेश रैना जैसे लीजेंड्स क्रिकेटर शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस लीग में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाडी भी शामिल हैं। इसमें कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम भी शामिल है। छत्तीसगढ़ टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गुफ़्टिल, अंबाती रायदू जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर नजर आएंगे। लीजेंड 90 लीग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे, जिसमें सीनियर खिलाड़ी विशाल कुशवाहा, अमित मिश्रा, कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बॉलीवुड के सितारे बिखेरेंगे जलवा 
लीजेंड 90 लीग में कई बॉलीवुड कलाकार भी परफार्मेंस करने रायपुर आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया, हुमा क़ुरैशी, आयुष्मान खुराना, के साथ गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम और हार्डी संधू जैसे सितारे रायपुर में परफार्मेंस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही छालीवुड के सितारे भी प्रदर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • बिग बॉयज़
  • दुबई जायंट
  • दिल्ली रॉयल्स
  • राजस्थान किंग
  • हरियाणा ग्लेडियेटर्स
  • गुजरात संप्रमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें