फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koriya News: जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव, कही ये बात

Sun, 26 Jul 2026 06:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव ने रविवार सुबह 10 बजे से राजीव गांधी चौक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए लालमुनी यादव ने कहा कि पेयजल, सड़क, सफाई और अन्य समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए और बैठकों में भी मुद्दे उठाए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनहित में मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि उनका आंदोलन आठ प्रमुख मांगों को लेकर है। इनमें नगर में पेयजल संकट का स्थायी समाधान, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, जर्जर सड़कों और नालियों का सुधार, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नियमित कीटनाशक और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नगर पालिका के कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच तथा कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान प्रमुख हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यदि प्रशासन ने जल्द ही समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें