फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 26 जुलाई को: रायपुर में 52 केंद्रों पर 16 हजार 987 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 25 Jul 2026 03:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) का आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) का आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने परीक्षा संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को नोडल अधिकारी तथा विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय प्रश्नपत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण परीक्षा दिवस की सुबह 6 बजे जिला कोषालय परिसर से किया जाएगा। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सामग्री प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बिजली, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहनी चाहिए। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग की जाए। अधिकारियों से कहा गया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें