फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को नया नेतृत्व, प्रो. मनोज दयाल बने कुलपति

Fri, 20 Feb 2026 12:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के लिए नए कुलपति की नियुक्ति की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के लिए नए कुलपति की नियुक्ति की घोषणा की है। इस पद के लिए प्रोफेसर मनोज दयाल को चयनित किया गया है। वे वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। प्रो. दयाल का कार्यकाल, सेवा शर्तें और अन्य प्रावधान संबंधित अधिनियम एवं परिनियम में निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होंगे। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आधिकारिक रूप से कुलपति का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें