फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंची सैलजा: मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे

Sat, 01 Apr 2023 05:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान जगदलपुर में आग से बुरी तरह से झुलसे दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा राजधानी के डीकेएस अस्पताल पहुंची। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। संबंधित अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेसप्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर के डीकेएस अस्पताल पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान जगदलपुर में आग से बुरी तरह से झुलसे दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा राजधानी के डीकेएस अस्पताल पहुंची। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। संबंधित अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव चंदन यादव, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस हादसे में युवा कांग्रेस दो कार्यकर्ताओ बुरी तरह से घायल हो गए हैं। शुक्रवार को जगदलपुर में मशाल रैली के दौरान झुलसे युवा कार्यकर्ताओं से मिलने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। वहीं युवा साथियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है। 

क्या था मामला
मशाल रैली के दौरान कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए  हैं आग की चपेट में आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ, पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं। सभी को सबसे पहले जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है।  दो गंभीर रूप से झुलसे कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


मशाल में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश कर रहे थे
बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्दा होने रे मामले में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मशाल रैली निकली थी, जिसमें ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कुछ मशाल बुझने लगीं तो कार्यकर्ता उनमें पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश रहे थे। इस दौरान आग भभक गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकता हॉस्पिटल में जमा हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें