फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नौगई तिहरे हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल 12 पकड़े गए; भाजपा नेता को जलाया था जिंदा

Tue, 23 Jun 2026 08:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

छत्तीसगढ़ में तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों ने तीन लोगों को उनकी कार सहित जलाकर मार डाला था।

विज्ञापन
तीन और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटगोड़ी के नौगई तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस जघन्य अपराध में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह घटना बीते 16 जून की रात को हुई थी। अपराधियों ने तीन लोगों को उनकी कार सहित जलाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस क्रूर वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। सोनहत थाने की पुलिस टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। हाल ही में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के नाम अनिल तिवारी, मनीष त्रिपाठी और जितेंद्र त्रिपाठी हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को गहन पूछताछ के बाद पकड़ा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह दिल दहला देने वाली वारदात 16 जून की रात नौगई इलाके में हुई थी, नौगई गांव में एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को उनकी ही कार में जिंदा जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासे
घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुई कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ताजा आत्मसमर्पण के साथ, इस खौफनाक नरसंहार में अब तक कुल 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। पुलिसिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले और पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सरेंडर करने वालों के नाम 
सरेंडर करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। इससे पहले कोरिया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया  था। 16 जून की रात बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के नेता ही शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें