फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: झाड़-फूंक के चक्कर में गई युवक की जान, करने लगा था अजीबोगरीब हरकत: बहन बोली...

Thu, 08 Jun 2023 01:10 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

युवक कामकाज के लिए बहन के घर कोरबा में आया हुआ था। जहां अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद झाड़-फूंक से इलाज कराया गया।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परेशान रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालको थाना अंतर्गत भेलवाटिकरा गांव के एक युवक की मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बालकोनगर पुलिस ने एक स्थान से उसका शव बरामद किया है। इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, युवक की मौत को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत भेलवाटिकरा का रहने वाला 23 वर्षीय तुलाराम रोजगार के सिलसिले में जांजगीर से कोरबा जिले के बालकोनगर आया हुआ था। रूमगरा में वह अपनी बहन विशाखा के पास रह रहा था। इस बीच उसे काम भी मिल गया था और बालको में रहने वाले कुछ युवकों के साथ खरसिया काम करने गया हुआ था। जहां तबीयत बिगड़ने पर उसके दोस्तों ने बस बैठा दिया और वह वापस दीदी के घर पहुंच गया। जहां घर पहुंचते हैं वह अजीबोगरीब हरकत करने लगा। विशाखा ने बताया कि इस दौरान उसकी स्थिति बिगड़ गई थी। उपचार के बजाय हमने उसकी झाड़फूंक कराई।

मृतक की बहन ने बताया कि जब वह घर पहुंचा दो अजीबोगरीब हरकत में लगा। अकेले अकेले बातें करता था। कई बार मोहल्ले में बाहर निकलकर चिल्लाने लगता था। जहां झाड़-फूंक के लिए ले गए। घर वापस आए तो अचानक रात 2 बजे उठ कर देखा तो  भाई बिस्तर पर नहीं था। सुबह खोजबीन करने पर उसकी लाश नहर के पास तैरती हुई मिली।
विज्ञापन

इस तरह की असामान्य परिस्थितियों के बीच उन्हें पता चला कि तुलाराम का शव आसपास के इलाके में मिला है। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में बालको पुलिस यहां पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया को पूरा किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें