फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: काम की तलाश में बहन के घर आए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, डिश टीवी सेट करने के दौरान हुई घटना

Fri, 28 Apr 2023 06:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मार्ग कायम किया है पंचनामा के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिली है कि इससे पहले भी इसी इलाके में 33 केवी लाइन की चपेट में कई लोग आ चुके हैं
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में 33 केवी लाइन के करंट की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे एनटीपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दर्री पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

नगर पालिक निगम के अयोध्यापुरी वार्ड के अंतर्गत रिहायशी इलाके में सुबह यह घटना हुई। पता चला कि बेमेतरा जिले का निवासी 27 वर्षीय दिल हरण पाटले मजदूरी के लिए कोरबा जिले में आया हुआ था। शुक्रवार को सुबह दोस्तों के साथ वह नहाने के लिए गया था। वहां से लौटने के बाद घर के ऊपर डिश टीवी की छतरी को सेट करने के लिए सीढ़ी से चढ़ा हुआ था इसी दौरान 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से एनटीपीसी हॉस्पिटल जमनी पाली ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी को महज 3 साल हुए हैं उसकी नौ महीने की एक बच्ची है।  

 

दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मार्ग कायम किया है पंचनामा के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिली है कि इससे पहले भी इसी इलाके में 33 केवी लाइन की चपेट में कई लोग आ चुके हैं और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा है। इतना सब होने के बाद भी बिजली वितरण कंपनी इस क्षेत्र में व्यवस्था को परिवर्तित करने के बारे में कोई काम नहीं कर रही है यह अपने आप में हैरानी का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें