फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद वाहन चालक फरार, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 01:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्थानीय लोगों की माने तो भारी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है, लेकिन हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत के फाटक के पास गुरुवार की देर रात सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां राहगीरों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


फाटक के पास से सुरेश कुमार निर्मलकर गुजर रहा थे, जो सुभाष ब्लॉक डी-53 निवासी हैं। उन्होंने देखा कि रेलवे स्टेशन मानिकपुर के सामने मुख्य मार्ग की साइडिंग रोड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष है। दाहिने कान में सुनहरे तार जैसी बाली और हाथ की अंगुली में अंगूठी पहने है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की माने तो भारी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है, लेकिन हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है। मानिकपुर चौकी में पदस्थ सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की, जहां मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें