कोरबा के करतला थाना अंतर्गत रवानाडांड गांव में रहने वाला 25 वर्षीय शिवलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया हुआ था जहां सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तब परिजनों को अनहोनी होने की आशंका हुई और कमरे में जाकर उसे उठाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी परिजन उसे जिंदा समझ कर तत्काल अपने वाहन में लेकर जिला जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि उसका भाई रोजी मजदूरी करता है और शनिवार की शाम मजदूरी कर घर लौटा है उसके बाद वह भैंसमा बाजार घूमने के लिए गया हुआ था और वहां से वापस लौट के बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गया जहां सुबह होने पर उसे घर वालों ने काफी आवाज दिया लेकिन वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तब जाकर अंदर उसे उठाने की कोशिश की गई और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मौत पहले ही हो चुकी है।
मृतक के भाई ने बताया कि शिवलाल की मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे कोई जानकारी नहीं है शिव को किसी तरह का कोई बीमारी नहीं था और नहीं परेशानी। तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा शिव था और घर का मेहनती था रोजी मजदूरी कर घर में आर्थिक सहायता भी किया करता था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया है वही आगे की जांच करवाई करने की बात कही जा रही है।