कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार मुख्य मार्ग पर साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी मैं एक कर्मचारी की हादसे में मौत होने की बात सामने आ रही है जहां इस घटना के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की घटना के बाद घायल युवक को बालको अस्पताल लेकर गए डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया बाल को अस्पताल ने घटना की जानकारी बालको थाना को दी जहा मौके पर पहुच शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार अमरियापारा क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय सुदर्शन सिंह निवास करता है जो साइन गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था रोज की तरह सुदर्शन सुबह 9:00 बजे काम करने गया हुआ था जहां कुछ घंटे बाद उसके साथ एक हादसा हो गया बताया जा रहा है कि कंपनी में काम के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई तलविंदर सिंह ने बताया कि सुदर्शन की पत्नी ने फोन कर उसे बताया कि कंपनी से फोन आया था तबीयत खराब है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन जब सूचना मिलने पर बालको अस्पताल पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी कंपनी के द्वारा अलग-अलग बातें बताई जा रही है कोई कहता है कि कंपनी में ही काम के दौरान हादसा हुआ है तो कोई कहता है कि किसी काम से किसी के घर गया हुआ था इस दौरान करंट लगने से यह घटना सामने आई है अब तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक सुदर्शन सिंह के शादी को महज दो ही साल हुए हैं और उसका एक 6 मा का बच्चा भी है। मृतक पांच भाई बहन में चौथे नंबर का था इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बालको थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि बाल को अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है बयान दर्ज किया गया है।