फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पॉक्सो मामले में थी आखिरी पेशी, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां से कही थी ये बात

Wed, 14 May 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल अम्बेडकर भवन के पीछे बस्ती में एक युवक की कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल अम्बेडकर भवन के पीछे बस्ती में एक युवक की कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसकी माँ और पिता काम पर गए हुए थे जहाँ वापस लौटने के बाद उसकी माँ की नजर लटकी हुई लाश पर पड़ी जहाँ उसकी माँ चीखपुकार मचाने लगी और आसपास के बस्ती के लोग मौके पर पहुचे और इसकी सूचना 112 को दी गई जहा पहुचते पर उसकी मौत होने के कारण सबंधित मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय सतीश बेला ने ये घातक कदम उठाया है। सतीश के खिलाफ पास्को एक्ट के मामला न्यायालय में चल रहा था जिसका आज अंतिम पेशी और सुनवाई था कल से ही इस बात को लेकर वो खुश भी था और दुखी भी। खुश इसलिए था कि उसका आखरी पेशी है और आज के बाद वो इस मामले में बरी हो जाएगा वही दुख इस बात का था कि उसे पास्को के मामले में पीड़िता के द्वारा फंसाया गया है। सतीश की माँ घर के चौखट पर खड़ी होकर ये कहकर रो रही थी कि मेरे बेटे का आज आखरी पेशी है और वो मंदिर जा कर पूजा पाठ के पेशी में जायेगा जिससे सब ठीक हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि सतीश की माँ कविता बेला और उसके पिता गोविंद बेला बुधवार की सुबह काम पर गए हुए थे दोनो नगर निगम में सफाई कर्मी है रोज की तरह सुबह काम पर निकल गए थे उसके दो भाई थे वो भी काम पर गए हुए थे सतीश घर का बड़ा है और अकेले था उसकी माँ जब 12 बजे काम कर वापस लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और जिस कमरे में युवक ने फांसी लगाया है वो भी खुला हुआ था उसकी माँ की नजर पहले पड़ी।
विज्ञापन


उसकी माँ ने बताया कि उसका बेटा जिस साड़ी से फांसी लगाया है वो उसका साड़ी है। मृतक की माँ कविता की माने तो उसके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है उसके ख़िलाफ साजिश रची गई थी और मौत के कारण भी कुछ न कुछ कारण है जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया है।वो चाहती है कि इस मामले में जांच हो और सतीश के मौत का वास्तविक कारण सामने आए। वहीं सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुची और घटना क्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की।घटना क्रम को देखते हुए पुलिस ने एफिशियल टीम को मौके पर बुलाया और उनसे भी जांच कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें