फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर के आंगन में लटका मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 21 Sep 2023 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा की मानिकपुर चौकी के अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती में 22 वर्षीय छोटू उरांव नामक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर के आंगन में उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा की मानिकपुर चौकी के अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती में 22 वर्षीय छोटू उरांव नामक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर के आंगन में उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि सात भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। पिछले दो साल से सभी भाइयों का बंटवारा होने के बाद एक ही आंगन में अलग अलग घर बनाकर सभी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक की शादी नहीं हुई थी, वह मजदूरी कर करता था। बुधवार कि रात सब खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब गुरुवार को उसके पिता शौच के लिए उठे तो मृतक का शव घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और परिवार के अन्य सदस्यों को उठा कर जानकारी दी। परिजनों की माने तो मृतक छोटू 2 दिन से शराब का सेवन कर रहा था। उसने कब कैसे और क्यों खुदकुशी की ये उनके भी समझ से परे है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें