फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का छत्तीसगढ़ में भी घनघोर विरोध

Thu, 26 Feb 2026 06:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का यादव समाज पूरे देश में विरोध कर रहा है छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म का विरोध करने समाज के लोग सड़क पर उतर आए। सभी जिलों में 25 फरवरी को कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर मांग की गई है कि इस फिल्म का टाइटल बदल जाए वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा। कोरबा में भी गुरुवार की सुबह काफी संख्या में सर्व यादव समाज के लोग एकत्रित हुए और यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध किया इसमें सभी एकत्रित होकर रैली निकाले और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया।

विज्ञापन


सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने बताया कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म में जाति विशेष को लेकर फिल्म बनाया गया है। किसी भी जाति को लेकर स्टोरी अफेयर इन सितंबर फिल्म बनाकर समाज का अपमान किया गया। 27 तारीख को यह फिल्म रिलीज होने वाली है इससे पहले सर्वे यादव समाज के द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया है। अगर फिल्म चलती है तो इसका समाज विरोध करेगा जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

सर्व यादव समाज के कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अनुप यादव ने बताया कि कोरबा में ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में इसे लेकर विरोध किया जा रहा है वही 27 तारीख को अगर पिक्चर रिलीज होता है और उसका प्रदर्शन किया जाता है समाज के द्वारा विरोध किया जाएगा किसी व्यक्ति विशेष और समाज के लिए फिल्म तैयार किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें