फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादों का हाईवोल्टेज ड्रामा: कार सवारों ने बाइक सवार को सरेआम पीटा, खुद को बताया पुलिस अधिकारी का भतीजा

Wed, 25 Feb 2026 09:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

नशे में धुत युवकों ने कार से बाइक सवार ऑटो चालक को रोककर झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उन्होंने बाइक से कार को ठोकर मारने का दावा किया। इतना ही नहीं बात हाथापाई तक पहुंच गई। खुद को पुलिस अधिकारी का भतीजा बताकर युवकों ने मौके पर जमकर ड्रामा किया। 
विज्ञापन
सरेआम मारपीट की घटना - फोटो : सरेआम मारपीट की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। नशे में धुत दो कार सवार युवकों ने एक बाइक सवार ऑटो चालक से विवाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक ने उनकी कार को ठोकर मारी है।

विज्ञापन


विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार ऑटो चालक था, जिसे देखकर ऑटो संघ के पदाधिकारी और राहगीर भी वहां पहुंच गए। कार सवार युवक ऑटो संघ के पदाधिकारियों और अन्य लोगों से हुज्जतबाजी करने लगे।

विवाद बढ़ता गया और युवक काफी समय तक ड्रामा करते रहे। लोग उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक कार सवार युवक खुद को पुलिस अधिकारी का भतीजा बता रहा था। उसकी हरकतों से लोग परेशान थे।
विज्ञापन


युवकों के इस ड्रामा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया था। विवाद बढ़ता देख सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई।

पुलिस चौकी पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, घटना और युवकों की हरकतों को देखते हुए लोगों ने शराबी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें