फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECL की खदानों में सुरक्षा पर सवाल: कोरबा में मजदूरों ने किया प्रदर्शन, कहा- रोका जाए नियमों का उल्लंघन

Sat, 20 May 2023 05:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर कुसमुंडा खदान में एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। झंडा और बैनर लेकर पहुंचे मजदूरों ने नारेबाजी की। मजदूरों का कहना था कि, पिछले दिनों बगदेवा कोल परियोजना में जिस तरह से हादसे के दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए, इससे एक बार फिर चिंता सताने लगी है। 
 
विज्ञापन
कोरबा में एसईसीएल की खदान में हो रहे हादसो को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की भूमिगत खदान में पिछले दिनों हुए हादसे के बाद मजदूरों का गुस्सा भड़क गया है। सुरक्षा को लेकर खदान मजदूरों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कहा कि, खदानों में नियमों का उल्लंघन हो रहा है, उसे रोका जाए और मानकों का सख्ती से पालन हो। इसके लिए उन्होंने प्रबंधन के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। मजदूरों ने 22 मई को गेवरा खदान में प्रदर्शन का एलान किया है। कहा कि, सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यानाकर्षण करवाया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...SECL की खदान में ब्लास्ट: ऑपरेटर सहित दो श्रमिक घायल, ड्रिलिंग के दौरान शॉट होल में मिस फायर से हुआ धमाका

दरअसल, चार दिन पहले एसईसीएल की बगदेवा कोल परियोजना में हादसा हुआ था। इसमें ऑपरेटर सहित दो श्रमिक घायल हो गए थे। इसके बाद शनिवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर कुसमुंडा खदान में एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। झंडा और बैनर लेकर पहुंचे मजदूरों ने नारेबाजी की। मजदूरों का कहना था कि, पिछले दिनों बगदेवा कोल परियोजना में जिस तरह से हादसे के दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए, इससे एक बार फिर चिंता सताने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों ने इस दौरान पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा

  • खदान के भीतर सुरक्षा नियमों के हो रहे उल्लंघन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।
  • डीजीएमस द्वार नियमित रुप से खदान का निरिक्षण किया जाए। 
  • कोल इंडिया कंपनी, क्षेत्रीय कंपनियों की सुरक्षा ईकाई की बैठके नियमित रूप से हों। 
  • खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं के लिए दोषी लोगों के खिलाफ अनुशास्नात्मक कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें