फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों का तांडव: कोरबा में महिला की कुचलकर मौत, एक सप्ताह में तीन लोगों की गई जान; ग्रामीणों में दहशत

Thu, 18 Dec 2025 12:44 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में दंतैल हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। एक सप्ताह में हाथी हमले से तीन लोगों की जान जा चुकी है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सहायता दी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
 
विज्ञापन
कोरबा में महिला की कुचलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना बताई जा रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ताजा घटना कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझरा की है। यहां तड़के सुबह गांव से लगे जंगल में शौच के लिए गए पति-पत्नी पर एक दंतैल हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भाग निकला, लेकिन हाथी ने महिला कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मीना बाई के रूप में हुई है, जो रामकुमार की पत्नी थी। शौच कर वापस लौटते समय दोनों का हाथी से आमना-सामना हुआ था।

24 घंटे पहले चैतमा वन परिक्षेत्र में भी हाथी के हमले की घटना सामने आई थी। जहां पति-पत्नी घर के आंगन में सो रहे थे। इस दौरान हाथी ने हमला कर पत्नी को पटककर मार डाला और पति खाट के नीचे छुपकर अपना जान बचाया था। वहीं, करीब पांच दिन पहले बिलासपुर रेंज में भी एक महिला को हाथी ने मार डाला था। बताया जा रहा है कि वही दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर बिलासपुर रेंज से होते हुए कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में पहुंचा है और लगातार मानव-आवास के करीब घूम रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतका के परिजनों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। साथ ही, दंतैल हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें