फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में महिला और जगदलपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव वाले कर रहे पुरजोर विरोध, जानें मामला

Fri, 12 May 2023 05:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा/जगदलपुर

सार

विकास नगर कॉलोनी में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से जान दे दी। मृतका के पति कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि सुबह जब उठा तो कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन गेट नहीं खुला। 
 
विज्ञापन
मृतिका निर्मला पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दो अलग अलग जिलों से आत्महत्या की खबरे आई हैं। एक कोरबा और दूसरी जगदलपुर से है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी क्षेत्र एम 164 के सामने बने निजी आवास में रहने वाले कृष्ण कुमार पटेल की 37 वर्षीय पत्नी निर्मला पटेल की लाश घर पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

विज्ञापन


कोरबा में एक महिला की लाश घर के अंदर मिली
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया जांच का विषय है। मामले की विवेचना कर रहे विवेचना अधिकारी एस आई चंद्र शेखर वैष्णव और आरक्षक विशाल वर्मा द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों के समक्ष पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतिका के पति कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि वह सुबह लगभग 5:30 बजे उठे। फ्रेश होकर सामने गेट की ओर जाने के लिए सामने वाले रूम को खोलने का प्रयास किया। कमरा अंदर से बंद था। वह किसी तरह से घर के पीछे के रास्ते से बाहर गेट पर पहुंचे। और बाहर कमरे का सामने वाला दरवाजा भी अंदर से बंद था। उसने एग्जॉस्ट से झांक कर देखा तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी। 

इसके बाद पति ने डायल 112 को कॉल किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सामने के दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया। जहां पर देखा गया कि महिला का शव जमीन पर गिर पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर बंधा हुआ है। आशंका जताई गई कि महिला द्वारा फांसी लगाने के बाद वजन ज्यादा होने की वजह से पंखा लोहे के रॉड के साथ नीचे जा गिरा। जिससे मृतिका भी नीचे जमीन पर आ गिरी। मौके पर जांच करने पहुंचे एसआई चंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि महिला द्वारा सोने वाले तख्त पर कुर्सी और स्टूल लगाकर पंखे से लटक कर जान दी गई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य तथ्य सामने आएंगे। महिला द्वारा उठाए गए आत्महत्या कदम से परिजनों और मोहल्ले में शोक का माहौल है। महिला की एक छोटी सी बच्ची भी है। जिसके सर से मां का साया उठ चुका है।
विज्ञापन


जगदलपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वहीं दूसरी तरफ जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरॉकोट पांडूपारा में रहने वाले युवक 24 घंटे पहले घर से अचानक लापता हो गया था। लेकिन घटना के 24 घंटे के बाद युवक का शव घर से आधा किमी दूर जंगल में मिला। मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के मुताबिक, पांडूपारा में रहने वाला चैतू राम कश्यप का छोटा बेटा सेमलाल कश्यप 23 वर्ष जो मजदूरी का काम करता था। वहीं वर्ष भर पहले ही उसका विवाह भी कराया गया था। 10 मई को काम से लौटने के बाद सेमलाल बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

लेकिन 24 घंटे के बाद 11 मई की दोपहर को घर से आधा किमी दूर एक पेड़ पर सेमलाल का शव लटका हुआ मिला। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। लेकिन युवक का शव गांव पहुंचने से पहले ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जहां मृतक के पिता विशेष समुदाय के अनुसार उसे दफनाना चाह रहे थे। लेकिन गांव वालों ने इसका पुरजोर विरोध किया। जहां अब तक शव को मेकाज में ही रखा गया है। शव दफनाने नहीं देने की बात का पता चलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। लेकिन पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी वो अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। जिसके चलते पुलिस टीम मौके पर तैनात कर दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि गांव वालों के साथ ही मृतक के परिजनों को भी समझाया जा रहा है। फिलहाल, मृतक के शव को मेकाज में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें