फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 16 Jun 2023 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के रजगामार ओमपुर के जंगल में मिले ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। प्रेमी से मिलने में आ रही समस्या को सदा के लिए खत्म करने के लिए  मृतक की पत्नी ने ही मौत की साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के रजगामार ओमपुर के जंगल में मिले ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। प्रेमी से मिलने में आ रही समस्या को सदा के लिए खत्म करने के लिए  मृतक की पत्नी ने ही मौत की साजिश रची थी। उसने अपने प्रेमी व उसके एक साथी की सहायता से यह घिनौना काम किया और अपने ही हाथों अपने सुहाग को उजाड़ लिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बालको नगर थाना के अंतर्गत रजगामार चैकी क्षेत्र के ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले की हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल मे मिला था। जांच और कुछ इनपुट के आधार पर पलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता कोसले उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार किया है। सुनियोजित तरीके से पत्नी ने पति की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक कुछ माह पूर्व परिवार समेत एनटीपीसी सीपत में कमाने खाने गया था जहां वो किराए के मकान में रहता था। इस दौरान वहीं रहने वाले दिनेश सोनवानी नामक युवक से मृतक की पहचान हो गई। जिसका अक्सर बसंत के घर आना जाना रहता था। कोरबा आने के बाद भी दिनेश अक्सर बंसत के घर आता था। जिससे मृतक की पत्नी और दिनेश के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। पति के कारण वह अपनी प्रेमी से नहीं मिल पाती थी यही वजह है कि सनिता कोसले ने दिनेश के साथ मिलकर बसंत को मारने की योजना बनाई। घटना को दिनेश ने अपने साथी सिकंदर के मिलकर अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें