फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दिखा सफेद सांप: मानिकपुर की बीच बस्ती में निकलने से मचा हड़कंप, वीडियो बनाते रहे लोग, किया रेस्क्यू

Wed, 22 Mar 2023 12:59 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

अमूमन सफेद सांप देखने को कम ही मिलते हैं। मानिकपुर की बस्ती में सफेद सांप दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सांप को देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन सांप को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा गया।
विज्ञापन
मानिकपुर की बस्ती में निकले सफेद सांप को किया गया रेस्क्यू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती बन गई जब बस्ती के बीच एक सफेद सांप निकल आया। सांप को देखते ही लोगों में दहशत मच गई। इस बीच क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर अपने पास सुरक्षित रख लिया। वन विभाग को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची और सांप को अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन




मौसम में बदलाव होने के साथ ही कोरबा शहर में सांप निकलने की घटनाओं में एक बार फिर से वृद्धी होने लगी है। जगह-जगह विभिन्न प्रजाति के सांप देखने को मिल रहे है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण ही सांप निकल रहे है। इसी कड़ी में मानिकपुर बस्ती में एक जहरीला सांप देखा गया। खास बात यह थी कि यह पूरा सफेद था। जो मुश्किल में दिखते हैं। 

रिहायशी क्षेत्र में सांप की मौजूदगी से लोगों में दहशत मच गई। इस बीच इलाके में रहने वाले एक विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर अपने पास सुरक्षित रख लिया। इस बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और सांप को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि नियमों के खिलाफ जाकर उस व्यक्ति ने सांप को पकड़ा था जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इस सांप को देखने लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। कोरबा रेंजर सियाराम करमाकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां एक युवक के द्वारा रेस्क्यू कर सफेद नाग को पकड़ा गया था उसे कब्जे से लेते हुए पंचनामा कार्यवाही करते हुए सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें