फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ट्रेलर के डीजल टैंक में वेल्डिंग करते समय झुलसे बेल्डर की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Wed, 21 May 2025 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में आरकेटीसी  कोरबा के गेराज में बेल्डर का काम करने वाले दिनेश बरेठ कार्य के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे। भिलाई में उनका उपचार हो रहा था जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने की मुआवजे की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में आरकेटीसी  कोरबा के गेराज में बेल्डर का काम करने वाले दिनेश बरेठ कार्य के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे।   भिलाई में उनका उपचार हो रहा था जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। दिनेश के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग लेकर लोगों ने कंपनी प्रबंधन से चर्चा की। लोगों ने कहा है कि यदि दिनेश के दोनों बच्चों के नाम पर 15 15 लख रुपए फिक्स डिपाजिट नहीं किया गया तो फिर उग्र आंदोलन के लिए वे विवश होंगे।

विज्ञापन


जांजगीर चांपा निवासी दिनेश बरेठ काशी नगर कोरबा में रहकर आरके टी सी में बेल्डर का काम करते थे। कंपनी द्वारा दिए जाने वाले वेतन से दिनेश अपनी पत्नी दीपिका 9 वर्षीय खुशी और 6 वर्ष के कुशल के साथ आनंद से जीवन यापन कर रहे थे। 12 मई को कार्य के दौरान दिनेश झुलस गए। उन्हें कोरबा से बिलासपुर और फिर वहां से सेक्टर 9 भिलाई अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां उनकी आज सुबह मौत हो गई। 

दिनेश की मौत से उनके परिवार पर जो वज्राघात हुआ है उससे तुलसी नगर और काशी नगर के लोगों में शोक व्याप्त है। तुलसी नगर में दिनेश की बहन निवास करती है ।जैसे ही लोगों को पता चला बड़ी संख्या में लोग।कंपनी के दफ्तर जा पहुंचे ।वहां बातचीत की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। लोगों ने कहा है कि यदि उचित मुआवजा नहीं मिला तो फिर उग्र आंदोलन के वह लिए लोग बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने बताया घटना के दौरान कंपनी की लापरवाही के चलते दिनेश बरेठ झुलस गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत। इस मामले में मृतक के दोनों बच्चे को 10 लाख एचडी और तात्कालिक सहायता राशि कंपनी के द्वारा दिया जाना चाहिए नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मृतक की बहन किरण बरेठ ने बताया कि दिनेश उसका छोटा भाई और घर का कमाऊ पुत्र था जो दो बच्चे और एक बूढी मां के अलावा उसका भी सहारा था उसके पति के मौत के बाद उसका भाई इसका एक मात्र सहारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें