फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: पुलिसकर्मी के साथ बाइक सवार तीन लोगों ने की जमकर मारपीट, आरोपियों की तलाश शुरू

Wed, 21 May 2025 11:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई चौक के पास एक पुलिसकर्मी के साथ बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट की है। मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई चौक के पास एक पुलिसकर्मी के साथ बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट की है। मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। मारपीट में उन्हें चोंटे आई हैं। पुलिसकर्मी की शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस से की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी संजय लहरे (36) बाइक में सवार होकर अपने काम से कहीं जा रहे थे। एक बाइक पर सवार तीन लोगों के साथ उसकी पहले मामूली सी बात को लेकर बहस हुई, बहस इतनी बढ़ गई कि आरक्षक संजय लहरे की तीन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान राहगीरों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिसकर्मी संजय लहरों की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें