कोरबा वन मंडल के दर्जन भर गांव में सर्वे होना है। कोल ब्लाक के लिए दो साल से विरोध के बीच काम चल रहा है। इससे पहले बुधवार को भी ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच बहस हुई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजाडाही कोल ब्लाक के लिए भू कंपन विधि से सर्वे का विरोध जारी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने ठेका कंपनी के कर्मचारी और बिचौलियों को डंडा उठाकर भगाया। महिलाएं बच्चे समेत ग्रामीण सुबह से सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले महिलाओ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर काम बंद कराने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि जान जाए तो जाए... चाहे जान लेनी पड़े लेकिन भारी विस्फोट नही करने देंगे। जल, जंगल और जमीन को हम किसी भी हाल में नहीं देंगे। ग्रामीणों ने बिना जन सुनवाई और ग्राम सभा की अनुमति के स्वीकृति देने का आरोप लगाया है। कोल ब्लाक के लिए दो साल से विरोध के बीच चोरी छिपे काम चल रहा है। जिसपर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कोरबा वन मंडल के दर्जन भर गांव में सर्वे होना है।