फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: दंतैल हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, मानसिक रूप से दिव्यांग था मृतक, जंगल में मिला शव

Thu, 09 Oct 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के करतला वन मण्डल के तहत ग्राम रामपुर तथा आसपास के जंगल में पिछले 15 दिनों से जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। करीब 50 हाथियों के झुंड ने आसपास के खेत में लगे धान के फसलों को पूरी तरह कुचल कर नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के करतला वन मण्डल के तहत ग्राम रामपुर तथा आसपास के जंगल में पिछले 15 दिनों से जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। करीब 50 हाथियों के झुंड ने आसपास के खेत में लगे धान के फसलों को पूरी तरह कुचल कर नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में लगभग 11 बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति की दंतैल ने पटक-पटककर जान ले ली है। इस मौत से पूरे रामपुर क्षेत्र में डर का माहौल है। मृत व्यक्ति जो कि पूरी तरह से मानसिक रूप से कमजोर था तथा वह रामपुर के बस स्टैंड में रहता था। बताया जा रहा हैं की लोगों द्वारा फेंके गए कचरे को अपने शरीर पर बांधकर वह घूमता था और दिन भर बस स्टैंड के होटलों से नास्ता खाना मिल जाने पर पेट भर लेता था तथा शाम होते ही किसी कोने में जाकर सो जाता था।

जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति बस स्टैंड से निकलकर रामपुर से लगे बिंझकोट की तरफ जा रहा था तथा रात के अंधेरे में जंगल में रुका था, तभी दंतैल से उसका मुकाबला हो गया। दंतैल हाथी ने उसकी पटक-पटककर जान ले ली। आसपास के लोग जब हाथी भगाने निकले तब जंगल में उसका शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। फिलहाल लोगों के द्वारा वन विभाग की टीम तथा करतला पुलिस को सूचना दे दिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। वही वन विभाग की टीम आसपास गांव में मुनादी करा रही है की ग्रामीण जंगल की तरफ ना जाएं और हाथी के साथ छेड़छाड़ ना करें।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों का झुंड काफी लंबे समय से विचरण कर रहा है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं फसल को भी हाथी बर्बाद कर रहे हैं ऐसे में उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें