फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी बाउंसरों की दबंगई: कोरबा में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, नीलकंठ कंपनी पर कार्रवाई की मांग तेज

Sun, 12 Oct 2025 10:19 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बाउंसरों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
 
विज्ञापन
नीलकंठ कंपनी पर कार्रवाई की मांग तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वायरल वीडियो में महिला बाउंसरों द्वारा एक व्यक्ति का एक व्यक्ति के साथ मारपीट देखा जा सकता है। इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिआएं भी आ रही है। इस पूरे मामले में लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरबा में महिला बाउंसरों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना कुसमुंडा क्षेत्र स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के परिसर में हुई, जहां भू-विस्थापितों के साथ विवादों को निपटाने के लिए महिला बाउंसरों की तैनाती की गई थी। वायरल वीडियो में महिला बाउंसरों को एक व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में महिला बाउंसरों को एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि युवक नशे में था और उसने मारपीट की, जबकि युवक का आरोप है कि उसे परेशान किया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

इससे पहले भी लेडी बाउंसरों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। अब एक नया वीडियो युवक के साथ अभद्रता का सामने आया है। इस घटना के बाद गार्ड की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद कुसमुंडा महतारी अंगना में बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख बातें रखी गईं। बैठक में कहा गया कि कुसमुंडा एसईसीएल के अंदर आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ द्वारा बाहरी व्यक्तियों की भर्ती की जा रही है और स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है। सभी ने इसका विरोध किया। साथ ही, नीलकंठ कंपनी द्वारा किसानों को मारने-पीटने के लिए महिला बाउंसरों की नियुक्ति करने का भी भारी विरोध किया गया। जल्द ही बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए सभी की सहमति बनी। बैठक में प्रमुख रूप से विनोद सारथी, कैलाश साहू, गोविंदा सारथी और अनेक संगठन प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन


पीड़ित युवक समीर पटेल ने बताया कि वह भू-विस्थापित जटराज का रहने वाला है और पिछले तीन वर्षों से नीलकंठ कंपनी में पीसी मशीन में हेल्पर का काम कर रहा है। कंपनी ने उसे प्रमोशन देने की बात कही थी, लेकिन लंबे समय से टालमटोल किया जा रहा था। इसी विषय को लेकर वह ऑफिस गया था, जहां महिला बाउंसरों ने उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया। वहीं, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने नीलकंठ कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेडी बाउंसरों पर लगातार अभद्रता के वीडियो सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- रोजगार ऑफिस की आड़ में ठगी: रायगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से एक लाख रुपये ऐंठा, मामला दर्जकर जांच शुरू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें