फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, वाहन चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 10 Jun 2026 07:51 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। कुछ दिन पहले उरगा ओवरब्रिज के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी थी। हादसे में बेन्द्ररकोना गांव निवासी आशीष रात्रे पिता सम्पत रात्रे, 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को आशीष ने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो मिलने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है। दूसरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है। 9 तारीख की रात करीब 8 बजे सराई सिंगार निवासी मुकेश प्रजापति पिता जत राम प्रजापति, 22 वर्ष की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मुकेश हरदीबाजार के रलिया में गुपचुप-चाट का ठेला लगाता था।
विज्ञापन


रोज की तरह ठेला लेकर घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने खून से लथपथ मुकेश को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश गुपचुप ठेला चलाकर अपने और परिवार का पालन-पोषण करता था। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों ही मामलों में वाहन चालक फरार हैं। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अज्ञात वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें