फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत; पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे घर

Thu, 23 Jul 2026 08:41 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। चालक फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में गुरुवार को उरगा-हाटी मार्ग पर कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान चचिया दर्रीपार निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: CA फर्म में लाखों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड;30 घंटे में 7.80 लाख रुपये बरामद 

पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब चचिया गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर उत्सव का माहौल था। गांव में मेले का आयोजन चल रहा था, लेकिन दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उरगा-हाटी मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें