फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दुकान खुलने से पहले अधिक दाम में फेरी लगाकर बेचते थे शराब, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 05:56 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 पाव देसी प्लेन शराब और बिक्री रकम 200 रुपये जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति एक्टिवा वाहन में देसी मदिरा रखकर कुआभट्टा स्थित देसी शराब भट्टी के पास शराब दुकान खुलने से पहले अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। मानिकपुर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 180 एमएल वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री से मिली 200 रुपये की रकम भी जब्त की गई। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब बेचना कबूल कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी याकुल सोनी, पिता सामवेल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष ब्लॉक C-H 05, SECL मानिकपुर गौरी शंकर चौहान, पिता स्व. अमृतलाल चौहान, निवासी सुभाष ब्लॉक, मानिकपुर निवासी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी शराब दुकान खोलने और बंद होने के बाद अधिक दाम पर शराब बेचते थे जो घूम घूम कर फेरी लगाकर शराब बेच रहे थे। बताया जा रहा है कि कई शराब दुकानों में देसी शराब उपलब्ध पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण लोगों को ब्लैक में भी लेना पड़ रहा है जिसका फायदा बिचौलिया उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें