फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: अटल आवास में रिजवान अंसारी का आतंक, स्थानीय लोग भयभीत; आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

Wed, 06 May 2026 03:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में तुलसीनगर अटल आवास में रिजवान अंसारी के आतंक से लोग भयभीत हैं। बस्ती के लोगों ने उस पर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में तुलसीनगर अटल आवास में रिजवान अंसारी के आतंक से लोग भयभीत हैं। बस्ती के लोगों ने उस पर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी हरकतों से परेशान पीड़ित बुधवार को कोतवाली थाना पहुंचे और निजात दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि रिजवान कहता है कि वह पुलिस को जेब में रखता है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह अटल आवास में लोगों के घरों में घुसकर चाकू दिखाता है और मारपीट की धमकी देता है। कई बार वह चाकू लेकर मारने दौड़ जाता है। लोगों के घरों को लात मारकर खोलने को कहता है। उसके डर से सब्जी और दूध बेचने वाले भी नहीं आते। वह उन्हें भी डराता-धमकाता है। महिलाएं और बच्चे उसके आतंक के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शिकायत के अनुसार, रिजवान मोहल्ले की कई महिलाओं, बेटियों और पुरुषों से मारपीट तथा गाली-गलौज कर चुका है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर युवक के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

हाल की घटनाएं
गत 2 मई को शाम 4:30 बजे आरोपी ने सोनू की बंद दुकान का दरवाजा तोड़ा। उसने लाठी, डंडे और ईंट का इस्तेमाल किया। मना करने पर उसने सोनू के पति राजेश गोंड़ को गालियां दीं। दुकान न खोलने पर उसने आग लगाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। एक अन्य घटना में, रिजवान ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को दो थप्पड़ मारे। इससे बच्चे के कान में चोट आई और उसे सुनाई देना कम हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई की मांग
बस्ती के लोगों ने पहले भी रिजवान के खिलाफ शिकायतें की हैं। लेकिन कार्रवाई होने के बाद वह वापस आकर आतंक मचाने लगता है। पीड़ितों ने पुलिस से उचित और स्थायी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने पुलिस से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया है।

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें